हर दिन एक बाजी! खेलो चैस इंडिया क्लासिकल मार्च में!
30/01/2026 - शतरंज की दुनिया में फिलहाल फटाफट शतरंज का दबदबा बढ़ रहा है पर आज भी अगर हमें शतरंज की सर्वश्रेष्ठ बाजियाँ देखनी है तो क्लासिकल शतरंज ही वो फ़ॉर्मेट है जिसे हम सर्वश्रेष्ठ मानते है। भोपाल में लगातार तीन साल से चल रही खेलों चैस इंडिया मुहिम के अगले इंटरनेशनल फ़ीडे टूर्नामेंट के तौर पर हम लेकर आ रहे है हमारा दूसरा क्लासिकल फ़ीडे रेटेड टूर्नामेंट जो की 23 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च के दौरान खेला जाएगा। । यह प्रतियोगिता विश्व स्तरीय आयोजनों की तरह हर दिन एक राउंड के सिद्धांत पर खेली जाएगी ताकि इसमें खेलने वाले खिलाड़ियों के राउंड के दौरान अपने खेल का विश्लेषण करने, आराम करने और फिर अगले खेल की तैयारी करने का पूरा मौका मिले और हम खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन देख पायें। इस प्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि 1 लाख 50 हज़ार रुपए होगी और इसमें कुल 64 बोर्ड पर 128 खिलाड़ी स्विस पद्धति से 9 राउंड खेलते हुए नजर आयेंगे। रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके है तो अगर आप भी असल क्लासिकल खेलना चाहते है तो जल्द से जल्द अपना नाम दर्ज कराये। खेलो चैस इंडिया के अब तक 75 आयोजन संपन्न हो चुके है। पढ़े यह लेख