Books, Boards, Clocks & More

At ChessBase India Shop

Visit now!

new books banner

ताज़ा खबरें

WR मास्टर्स :R 3 : जीत के साथ प्रज्ञानंदा की वापसी

19/02/2023 -

डबल्यूआर मास्टर्स शतरंज का तीसरा दिन भारत के लिए शानदार रहा।  एक और जहां भारत के ग्रांड मास्टर आर प्रज्ञानन्दा नें अपने लगातार दो हार के क्रम को तोड़ेते हुए जर्मनी के विन्सेंट केमर पर जीत से वापसी की तो दूसरी ओर डी गुकेश नें यूएसए के दिग्गज वेसली सो के खिलाफ काले मोहरो से ड्रॉ खेला । यूएसए के लेवोन अरोनियन नें उज़्बेक्सितान के युवा ग्रांड मास्टर अब्दुसत्तारोव नोदिरबेक को आसानी से हराकर एक बार फिर अपने अनुभव का बेहतरीन इस्तेमाल किया और शानदार खेल दुनिया से दुनिया को फिर यह जताया की अभी भी उनके खेल का स्तर बहुत ऊंचा है । फिलहाल 3 राउंड के बाद अरोनियन सबसे आगे एकल बढ़त पर है तो वेसली सो और गुकेश सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रहे है । 

NEW LAUNCH

CHESSBASE '26 + MEGA DATABASE '26

The industry standard new combo is here to help you uplift your Chess!

ChessBase '26 + MEGA DATABASE '26 Shop Now

WR मास्टर्स R1&2 : गुकेश नें प्रज्ञानन्दा को हराया

18/02/2023 -

जर्मनी के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट बन चुके डबल्यूआर मास्टर्स शतरंज के दूसरे दौर के बाद भारत के डी गुकेश तीन अन्य खिलाड़ियों उज्बेकिस्तान के अब्दुसत्तारोव नोदिरबेक , यूएसए के वेसली सो और लेवोन अरोनियन के साथ 1.5 अंक बनाकर सयुंक्त बढ़त पर पहुँच गए है । गुकेश नें पहले राउंड मे अनीश गिरि को काले मोहरो से ड्रॉ पर रोका था जबकि दूसरे राउंड में सफ़ेद मोहरो से हमवतन प्रज्ञानन्दा को पराजित करते हुए अच्छी शुरुआत कर ली है वहीं प्रज्ञानन्दा जिन्हे पहले राउंड में अरोनियन से हार मिली थी के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही है । 9 राउंड के राउंड रॉबिन टूर्नामेंट में आने वाले राउंड में कई रोमांचक मुक़ाबले होने की उम्मीद है और देखना होगा की भारत के दोनों युवा खिलाड़ी आगे कैसा प्रदर्शन करेंगे । तीसरे राउंड में गुकेश वेसली सो से तो प्रज्ञानन्दा विन्सेंट केमर से मुक़ाबला खेलेंगे ,पढे यह लेख 

📷 LennartOotes

डबल्यूआर मास्टर्स : गुकेश और प्रज्ञानन्दा पर रहेगी नजर

16/02/2023 -

साल 2023 का दूसरा सुपर ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट शुरू होने में अब कुछ ही समय बचा है और आज से डबल्यूआर मास्टर्स शतरंज की शुरुआत जर्मनी के डूसेलड़फ में होने जा रही है और एक बार फिर दुनिया के टॉप केटेगरी टूर्नामेंट में भारतीय युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है । भारत से डी गुकेश और प्रज्ञानन्दा इसमें खेलते नजर आएंगे । 9 राउंड के इस क्लासिकल टूर्नामेंट में यान नेपोमनिशि क्लासिकल शतरंज में वापसी करने जा रहे है और आने वाली विश्व चैंपियनशिप से पहले उनके ऊपर दुनिया भर की नजरे रहने वाली है । उनके अलावा अभी- अभी टाटा स्टील मास्टर्स जीतने वाले अनीश गिरि भी आकर्षण का केंद्र होंगे । पहले राउंड में अनीश का सामना गुकेश से होगा तो प्रज्ञानन्दा दिग्गज लेवोन अरोनियन से लोहा लेते नजर आएंगे । पढे यह लेख 

कोस्टेनियुक बनी ग्रां प्री विजेता, हम्पी बनी उपविजेता

15/02/2023 -

जर्मनी के म्यूनिख में फीडे महिला ग्रां प्री का समापन रूस की और फीडे के झंडे तले खेल रही ग्रांड मास्टर अलेक्ज़ेंड्रा कोस्टेनियुक के विजेता बनने के साथ हो गया । हालांकि पूरे टूर्नामेंट मे कई शानदार बचाव कर खेल बचाकर अपराजित रहने वाली कोस्टेनियुक को अंतिम राउंड में हार का सामना करना पड़ा , भारत की कोनेरु हम्पी और हरिका द्रोणावल्ली अंत तक अपराजित रही , हम्पी दूसरे स्थान पर रही तो हरिका चौंथे स्थान पर रही । जॉर्जिया की शीर्ष खिलाड़ी नाना दगनिडजे तीसरे स्थान पर रही । हम्पी को इस टूर्नामेंट से 130 तो हरिका को 90 ग्रां प्री अंक भी मिले । पढे यह लेख 
📸 Photos: Mark Livshitz

नेशनल टीम : एयरपोर्ट अथॉरिटी के कदम खिताब की ओर

14/02/2023 -

भारत की 42 वीं पुरुष और  20वीं महिला राष्ट्रीय टीम शतरंज चैंपियनशिप अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है । तामिलनाडु के पांडिचेरी में खेली जा रही इस प्रतियोगिता के छठे राउंड के बाद पुरुष वर्ग में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम नें शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 जीत और 1 ड्रॉ के दम पर एकल बढ़त कायम कर ली है । पहले पांचवें राउंड में खिताब की सबसे बड़ी दावेदार टॉप सीड पेट्रोलियम स्पोर्ट्स बोर्ड को 2.5-1.5 से और फिर छठे राउंड में रेल्वे स्पोर्ट्स बोर्ड बी को 3.5-0.5 से मात देते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम नें लगभग अपनी ख़िताबी जीत का रास्ता साफ कर लिया है । महिला वर्ग में चौंथे राउंड में  एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया नें महाराष्ट्र को 4-0 से मात देकर पहला स्थान हासिल कर लिया है , पीएसपीबी यहाँ दूसरे स्थान पर चल रही हालांकि यहाँ यह अंतर सिर्फ टाईब्रेक का है । पढे यह लेख  📸 Photos: Aditya Sur Roy

फीडे महिला ग्रां प्री : लगातार दो जीत से हम्पी बनी विश्व नंबर 2

12/02/2023 -

भारत की शीर्ष महिला खिलाड़ी ग्रांड मास्टर कोनेरु  हम्पी नें फीडे महिला ग्रां प्री में अपने अपराजेय क्रम को बरकरार रखते हुए अभी भी ख़िताबी जीत की उम्मीद को बरकरार रखा है । हम्पी नें नौवे राउंड में मेजबान जर्मनी की  एलिज़ाबेथ पैहत्ज़ को हराते हुए 6 अंको के साथ दूसरा स्थान बरकरार रखा है , यह हम्पी की प्रतियोगिता में तीसरी जीत रही इससे पहले उन्होने एना मुजयचूक ,अलिना काशलिनस्काया को पराजित किया था । इस जीत के बाद हम्पी और सबसे आगे चल रही अलेक्ज़ेंड्रा कोस्टेनियुक के बीच सिर्फ एक अंक का फासला रह गया है ,रोचक बात यह है दसवें राउंड में हम्पी का सामना कोस्टेनियुक से ही होना है और ऐसे में अगर उन्होने जीत की हैट्रिक लगा दी तो वह अभी भी इस खिताब को जीत सकती है । पढे यह लेख  📸 Photos: Mark Livshitz

मैगनस कार्लसन ही बने एयरथिंग्स मास्टर्स के विजेता

11/02/2023 -

विश्व चैम्पियन मैगनस कार्लसन नें एक बार फिर ऑनलाइन फटाफट शतरंज में अपनी काबलियत साबित करते हुए लगातार दो फाइनल में यूएसए के हिकारु नाकामुरा को पराजित करते हुए चैम्पियन चैस टूर 2023 के पहले पड़ाव  एयरथिंग्स मास्टर्स शतरंज का खिताब अपने नाम कर लिया । इस बार के खास फॉर्मेट में कार्लसन एक मात्र खिलाड़ी रहे जिन्होने अपने सभी चारो प्ले ऑफ मुक़ाबले जीते ,इस दौरान उन्होने अलेक्सी सराना ,अर्जुन एरिगासी को मात दी और फिर लगातार दो बार नाकामुरा को पराजित किया । ग्रांड फ़ाइनल में कार्लसन नें जीत के साथ शुरुआत की और उसके बाद नाकामुरा कभी भी वापसी नहीं कर सके । कार्लसन डिविसन 1 के विजेता रहे तो फबियानों करूआना और सेम सेवियन नें क्रमशः डिविसन 2 और 3 के खिताब अपने नाम किए । पढे यह लेख 

एयरथिंग्स मास्टर्स : कार्लसन और नाकामुरा में होगा ग्रांड फाइनल

10/02/2023 -

चैम्पियन चैस टूर 2022 के पहले पड़ाव एयरथिंग्स मास्टर्स का विजेता आज मिल जाएगा । नए फॉर्मेट में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में नाकामुरा से एक बार फ़ाइनल जीत चुके कार्लसन को खिताब जीतने के लिए आज एक बार फिर खुद को साबित करना होगा और नाकामुरा को मात देनी होगी , वही नाकामुरा के पास इस बार जीतने का बढ़िया मौका होगा । इससे पहले कल खेले गए लुजर्स सेमी फाइनल में भारत के अर्जुन एरिगासी को यूएसए के दिग्गज खिलाड़ी वेसली सो से हार का सामना करना पड़ा और उसके बाद हुए लुजर्स फाइनल में वेसली सो को नाकामुरा नें रोमांचक टाईब्रेक मे पराजित करते हुए ग्रांड फाइनल का दूसरा दरवाजा खोल दिया । पढे यह लेख 

कार्लसन पहुंचे एयरथिंग्स मास्टर्स के ग्रांड फाइनल

09/02/2023 -

चैम्पियन चैस टूर 2023 की शुरुआत हो चुकी है और इस बार यह नए रंग और ढंग में खेला जा रहा है एक और जहां लगातार मैच जीतकर कार्लसन एक फाइनल भी जीत चुके है पर टूर के पहले पड़ाव एयरथिंग्स मास्टर्स को जीतने के लिए फाइनल जीतना बस काफी नहीं है उन्हे ग्रांड फाइनल भी जीतना होगा । चलिये आपको थोड़ा और समझाते है दरअसल इस बार बाहर होने वाले खिलाड़ी को दूसरा मौका  भी मिल रहा है । कार्लसन से कल रात फाइनल हारने वाले यूएसए के हिकारु नाकामुरा को अभी एक मुक़ाबला खेलना है यह मुक़ाबला उन्हे खेलने मिलेगा उन खिलाड़ियों के विजेता से जो प्रतियोगिता की शुरुआती दौड़ में बाहर हो गए थे , यूएसए के वेसली सो और भारत के अर्जुन एरिगासी के बीच होने वाले मुक़ाबले के विजेता से नाकामुरा खेलेंगे और जो भी जीतेगा वही कार्लसन के साथ ग्रांड फाइनल खेलेगा , अगर अभी भी समझ ना आया हो तो पूरा लेख एक दो बार पढ़ लेना 

फीडे महिला ग्रां प्री : हम्पी की पहली जीत ,एना को हराया

06/02/2023 -

जर्मनी के म्यूनिख में चल रही फीडे महिला ग्रां प्री शतरंज के चौंथे राउंड में भारत के लिए अच्छी खबर आई है ,भारत की शीर्ष महिला खिलाड़ी ग्रांड मास्टर कोनेरु हम्पी नें अपने ड्रॉ के क्रम को तोड़ते हुए आखिरकार प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है और यह जीत आई पूर्व विश्व रैपिड और ब्लिट्ज़ विजेता उक्रेन की एना मुजयचूक के खिलाफ , इस जीत के बाद हम्पी अब 2.5 अंको के साथ सयुंक्त दूसरे स्थान पर पहुँच गयी है । चौंथा राउंड हालांकि फीडे के झंडे तले खेल रही अलेक्ज़ेंड्रा कोस्टेनियुक के विजयरथ को नहीं रोक सका और उन्होने चीन की तान ज़्होंगाई के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए लगातार अपना चौंथा अंक बनाया । भारत की दूसरी खिलाड़ी हरिका द्रोणावल्ली नें जर्मनी की एलिज़ाबेथ पैहत्ज़ से ड्रॉ खेलते हुए एक बार फिर आधा अंक हासिल किया । पढे यह लेख 📸 Photos: David Llada / Fide

फीडे महिला ग्रां प्री R3 : कोस्टेनियुक की लगातार तीसरी जीत

05/02/2023 -

जर्मनी के म्यूनिख में चल रही फीडे महिला ग्रां प्री के तीन राउंड के बाद रूस की ग्रांड मास्टर और पूर्व विश्व चैम्पियन अलेक्ज़ेंड्रा कोस्टेनियुक ने जो फिलहाल फीडे के झंडे तले खेल रही है, लगातार 3 जीत के साथ ना सिर्फ एकल बढ़त पर चल रही है बल्कि उन्होने बाकी सभी खिलाड़ियों के सामने खिताब जीतने की चुनौती बेहद मुश्किल बना दी है । कोस्टेनियुक ने तीसरे राउंड में जर्मनी की दिनारा वैगनर को पराजित किया । भारत की हरिका द्रोणावल्ली और कोनेरु हम्पी अभी भी अपनी पहली जीत तलाश कर रही है दोनों नें शनिवार को लगातार अपना तीसरा मुक़ाबला ड्रा खेला । 12 खिलाड़ियों की इस स्पर्धा में राउंड रॉबिन आधार पर कुल 11 राउंड खेले जाने है । पढे यह लेख  📸 Photos: David Llada / Fide

फीडे महिला ग्रां प्री R2 : हम्पी नें नहीं मानी हार !

04/02/2023 -

फीडे महिला ग्रां प्री शतरंज के दूसरे राउंड में भारत की महनतम महिला शतरंज खिलाड़ी कोनेरु हम्पी नें एक बार फिर साबित कर दिया की आखिरी क्यूँ अभी भी वह दुनिया की सबसे बेहतरीन महिला खिलाड़ियों मे से एक मानी जाती है । हम्पी नें सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए कज़ाकिस्तान की शीर्ष महिला खिलाड़ी अब्दुमालिक जानसाया के खिलाफ एक भारी भूल होने के बाद खेल से पहले तो अपना नियंत्रण खो दिया और फिर उसके बाद जब हर तरफ से हार नजर आ रही थी उन्होने हार ना मानते हुए कमाल का जुझारू खेल दिखाते हुए लगभग 80 चालों तक चले मुक़ाबले को ड्रॉ पर रोक लिया ! हरिका नें चीन की जिनेर से ड्रॉ खेला तो वहीं रूस की अलेक्ज़ेंड्रा कोस्टेनियुक नें लगातार दूसरी जीत के साथ टूर्नामेंट में एकल बढ़त कायम कर ली है । पढे यह लेख  📸 Photos: David Llada / Fide

फीडे महिला ग्रां प्री : हरिका - हम्पी ने बांटा अंक

03/02/2023 -

फीडे महिला ग्रां प्री 2023 की शुरुआत जर्मनी के म्यूनिख में हो गयी है और भारत की दोनों शीर्ष खिलाड़ी ग्रांड मास्टर कोनेरु हम्पी और हरिका द्रोणावल्ली के इसमें भाग लेने से भारत के नजरिए से प्रतियोगिता बेहद महत्वपूर्ण बन गयी है । विश्व शतरंज के नियमों के अनुसार पहले राउंड में एक देश के दो खिलाड़ियों के बीच ही आपस में मुक़ाबले से शुरुआत हुई और इसीलिए पहले राउंड में हरिका और हम्पी नें आपस में मुक़ाबला खेला जो एक रोचक हाथी के एंडगेम में जाकर 41 चालों में बराबरी पर समाप्त हुआ । हालांकि पहले दिन खेले गए 6 मुकाबलों में 4 के परिणाम जीत और हार में सामने आए । यह प्रतियोगिता राउंड रॉबिन आधार पर 11 राउंड की होगी । पढे यह लेख   📸  Photos: David Llada / Fide

अनीश गिरि बने फीडे सर्किट लीडरबोर्ड के नए लीडर

02/02/2023 -

जब से विश्व शतरंज संघ द्वारा फीडे कैंडिडैट के लिए चयन का पैमाना बदला है तब से कई बड़े टूर्नामेंट जिन्हे फीडे सर्किट मे शामिल किया है के परिणाम काफी महत्वपूर्ण बन गए है । फीडे के द्वारा इन्हे (HIT ) हाई लेवल इंटरनेशनल टूर्नामेंट की श्रेणी मे रखते हुए फीडे सर्किट के अंक दिये है ,इसी क्रम मे अभी अभी सम्पन्न हुए टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज के विजेता बने नीदरलैंड के ग्रांड मास्टर फीडे सर्किट की इस दौड़ मे सबसे आगे निकल गए है । अनीश को इस टूर्नामेंट को जीतने के बाद सबसे अधिक 27 अंक मिले और अब वह इस सूची मे पहले स्थान पर पहुँच गए है , इसके बाद उज्बेकिस्तान  के युवा ग्रांड मास्टर अब्दुसत्तारोव नोदिरबेक और खुद मौजूदा विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन का नाम भी इस सूची मे शामिल है । पढे और जाने क्या है यह फीडे लीडरबोर्ड और फिलहाल कौन है इसमें शामिल अन्य खिलाड़ी । 

फीडे विश्व रैंकिंग : महिला वर्ग में रूस से आगे निकला भारत

01/02/2023 -

आज जारी की गयी ताजा विश्व शतरंज रैंकिंग में टीम रैंकिंग में भारत नें महिला वर्ग में रूस को एक अंक से पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया है । विश्व शतरंज रैंकिंग के इतिहास में यह पहला मौका है जब भारत रूस से आगे निकला है । टीम रैंकिंग का निर्धारण देश के शीर्ष 10 खिलाड़ियों की औसत रेटिंग के आधार पर किया जाता है ,फिलहाल चीन महिला वर्ग में पहले तो रूस तीसरे स्थान पर है , पुरुष टीम रैंकिंग में यूएसए पहले ,रूस दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है । व्यक्तिगत रैंकिंग में विश्व चैम्पियन कार्लसन लगातार पहले स्थान पर और मजबूत हुए है और अब दूसरे स्थान पर काबिज रूस के नेपोमनिशी से वह 59 अंक आगे है । विश्वनाथन आनंद और कोनेरु हम्पी अभी भी भारत के सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाले खिलाड़ी बने हुए है । टाटा स्टील टूर्नामेंट के बाद गुकेश और अर्जुन को रेटिंग में नुकसान हुआ है जबकि प्रज्ञानन्दा और मजबूत हुए है । पढे यह लेख  Photo 📸 FIDE

Contact Us